Saturday, February 21, 2026
18.9 C
Bhopal

थाना नजीराबाद ने पकड़ी 17 पेटी अवैध शराब, आरोपी फरार

भोपाल देहात की नजीराबाद थाना पुलिस ने एंडेवर गाड़ी समेत 17 पेटी कुल 153 लीटर शराब पकड़ी है | जानकारी के मुताबिक आरोपी पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया | मामले में पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा | थाना प्रभारी नजीराबाद अरुण शर्मा ने बताया कि थाना नजीराबाद को मुखबिर से सूचना मिली थी की ग्राम गूजर तोड़ी के पास एक सफेद रंग की फोर्ड एंडेवर गाड़ी जिसमें अवैध शराब रखी है | जब मौके पर नजीराबाद थाना पुलिस की टीम ने दबिश दी तो पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया | मामले में थाना प्रभारी अरुण शर्मा का कहना है आरोपी का पता लगाया जा रहा है | मामले मे नजीराबाद पुलिस ने आबकारी धाराओं में केस दर्ज विवेचना में लिया गया है |

17 पेटी अवैध कच्ची शराब को पकड़ने में इन लोगों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नजीराबाद अरुण शर्मा का अहम योगदान रहा क्योंकि उन्होंने देर ना करते हुए मुखबीर सूत्र की सूचना के बाद तुरंत कार्रवाई के लिए टीम को रवाना किया | जिसमें सहायक उप निरीक्षक सागर सिंह, सहायक उप निरीक्षक उमेश यादव शामिल थे |

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img