Monday, March 9, 2026
23.3 C
Bhopal

जुआ फड़ पर पुलिस टीम की दबिश

कटनी के रीठी थाना क्षेत्र के देवगांव में रोड किनारे बने पंप हाउस के पास ताश पत्तों से हार जीत का दांव लगा रहे सात जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपियों से 86 हजार रुपए नकद और ताश पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि देवगांव में रोड किनारे बने पंप हाउस के पास ताश पत्तों से हार जीत का दांव लगाए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम को दबिश के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए 7 लोगों को ताश पत्तों से हार जीत का दांव लगाते हुए पकड़ा है।

पकड़े गए आरोपियों में मढ़ई गांव निवासी सजल कुशवाहा, कटनी के सुभाष वार्ड निवासी सचिन यादव, नसीम, मोहम्मद समीम, बलराम तनौजिया, बीडी अग्रवाल वार्ड निवासी अंकुर शुक्ला, अल्फट गंज निवासी विक्रम रैकवार का नाम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 86 हजार रुपए और ताश पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...

बाग उमराव दूल्हा में भीषण आग, 10 KM दूर से दिखा धुआं

​भोपाल। शहर के पुराने इलाके बाग उमराव दूल्हा में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img