भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में शनिवार को 5 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लक्ष्मण नगर, शारदा नगर, बैरागढ़ के एफ-एच वार्ड, वन ट्री हिल, आदमपुर छावनी, डोबरा, चोर सगोनी, ओमेगा फार्म, बीडीए कॉलोनी एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इंद्रा नगर, बेहटा गांव, बैरागढ़ रोड, पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइश स्पेश कॉलोनी, राज नगर, न्यू कोहेफिजा कॉलोनी एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया।
- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक हैप्पी होम्स, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय कॉम्पलेक्स, मालवीय नगर, हरिहर कॉम्पलेक्स, वल्लभ नगर, भीम नगर एवं आसपास।




