राजधानी भोपाल के करीब 80 इलाकों में कल यानी, शनिवार को डेढ़ से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। यहां बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।
जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें गांधी नगर, रोहित नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, समरधा, नबी बाग, बैंक कॉलोनी, तुलसी नगर जैसे कई बड़े रहवासर इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चंद्रिका नगर, गुजराती कॉलोनी, डीके कॉटेज, ड्रीम ग्लोरी एवं आसपास।
- सुबह 9.30 से 11 बजे तक रोहित नगर फेस-1, लोट्स फेस-1, हेमू कलानी एवं आसपास।
- सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट्स, अटलांटिस कॉलोनी, त्रिभुवन कॉलोनी, रामायण साउथ एवेन्यू फेस 1 एवं 2, सिग्नेचर सिटी, शिव कस्तूरी वाटिका, सेंट फ्रांसिस स्कूल, निकुंज हाइट, शंकराचार्य सैफरॉन पैलेस एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अशोक विहार, अंत्योदय नगर, अशोका गार्डन, नगर निगम कॉलोनी, दशमेस नगर, बैंक कॉलोनी, रानी अमनबाई कॉलोनी, तुलसी नगर, सोनिया कॉलोनी, नवीन नगर, फूटी बावड़ी पारस कॉलोनी, रिंग गार्डन, नबी बाग, पीपर नेस, हाईटेक सिटी, आदित्य एवेन्यू, सुविधा विहार, धाकड़ चौराहा, आशाराम चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पुलिस वायरलैस, पुलिस हाउसिंग, गोमती कॉलोनी, अपेक्स बैंक ट्रेनिंग सेंटर, संजय कॉम्पलेक्स, पीएंडटी कॉलोनी, सीआई होम्स, द्वारकापुरी, आईआईएफएम कॉलोनी, आकृति गार्डन, सहाद्री कॉलोनी, साइंस सेंटर, प्रताप नगर, गांधी नगर, एमएलबी कॉलेज, पॉलिटेक्निक चौराहा, प्रोफेसर कॉलोनी, सिविल लाइन, धोबी घाट, मानस भवन, हिंदी भवन, आकाशवाणी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक लैंड मार्क, अमृत होम्स, किलोल पार्क, गुलाबी नगर एवं आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लिबर्टी कॉलोनी, पृथ्वी कोर्टयार्ड, चिनार कॉलोनी, समरधा एवं आसपास के क्षेत्र।
- दोपहर 12 से 1 बजे तक सहयोग विहार, प्रधान स्टेट, खजुजा इन्क्लेव, ओपेल रेजीडेंसी एवं आसपास।




