विदिशा जिले में एक प्राथमिक शिक्षक को कर्तव्यों की अवहेलना के कारण निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी आरके ठाकुर ने यह कार्रवाई की है। नटेरन विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला कुमरगढ़ा में पदस्थ शिक्षक अनिल कुमार शर्मा पर शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, शैक्षणिक संस्था में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है।
जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा निलंबन आदेश के अनुसार, अनिल कुमार शर्मा का मुख्यालय अब विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय विदिशा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग की ओर से अनुशासनात्मक कदम के रूप में की गई है।




