Saturday, March 28, 2026
30.1 C
Bhopal

11 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल में 14 से 17 नवंबर के बीच ईंटखेड़ी मैदान में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए जमातों का आना शुरू हो जाएगा। तीन दिन तक देश-विदेश से लाखों जमाती सड़क मार्ग व अन्य साधनों से आएंगे। इस बार भोपाल जंक्शन पर करीब डेढ़ लाख जमाती पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जिसमें 150 आरपीएफ जवान, मोबाइल यूटीएस और कुछ ट्रेनों में सामान्य कोच की संख्या बढ़ाएगी जाएगी।
भोपाल में स्थित एक डेयरी उत्पाद व्यवसायी द्वारा उत्तर प्रदेश के कानपुर भेजा गया घी का पार्सल गंतव्य तक नहीं पहुंचने पर मामला जिला उपभोक्ता आयोग की बेंच क्रमांक-2 में पहुंचा। आयोग ने मामले की सुनवाई के बाद कोरियर कंपनी को सेवा में कमी का दोषी पाया और उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही गुम हुए सामान के लिए निर्धारित शर्त के अनुसार 100 रुपये की प्रतिकर राशि अगस्त 2022 से सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया गया है।
विषाक्त कफ सीरप कोल्ड्रिफ के सेवन से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल जिले के 24 मासूम बच्चों की किडनी फेल होने और मौत की दुखद घटना के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे चार गंभीर बच्चों में से तीन बच्चे स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। श्रद्धालुओं की आस्था और प्रशासन की लापरवाही के बीच नर्मदा घाट अब हादसों का गवाह बनते जा रहे हैं। बीते दो दिनों में डूबने से यह दूसरी घटना सामने आई है, दो घटनाओं में दो की मौत और अब तक दाे लापता बताए जा रहे हैं।मंगलवार सुबह स्नान के दौरान दो युवक नर्मदा के तेज बहाव में बह गए। देर शाम तक गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
दतिया भांडेर विधानसभा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शासकीय हाईस्कूल विद्यालय सालोन बी में पदस्थ प्रयोगशाला सहायक उदयभान सिंह सिहारे ने सोमवार को विद्यालय भवन के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सहकर्मियों के अनुसार, वे पिछले कुछ दिनों से चुपचाप रहते थे और काम को लेकर बेहद चिंतित दिखाई दे रहे थे।
श्योपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा के आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों से सात दिन में लाइसेंस धारियों की विस्तृत जानकारी मांगी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन लोगों के पास हथियार हैं और क्या उनमें से कोई अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति तो नहीं।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img