Saturday, April 11, 2026
28.3 C
Bhopal

22 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भिंड में मालनपुर से होकर निकले ग्वालियर-इटावा हाइवे बाराहेड़ पेड़ा के पास सोमवार की सुबह ड्यूटी पर बाइक से जा रहे युवक को बस ने टक्कर मार दी। बस करीब आधा किलोमीटर तक बाइक समेत युवक को घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
इंदौर के झांझरिया ज्वेलर्स के साथ लाखों की ठगी कर भाग रहे जिन शातिर ठगों को गत रविवार को ग्वालियर जीआरपी ने शताब्दी एक्सप्रेस से पकड़ा था, वे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठीक इसी पैटर्न पर ठगी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों आरोपित दिल्ली के चाणक्यपुरी, साउथ ईस्ट और रोहिणी क्षेत्र में भी अपराध कर चुके हैं। आरोपित इंदौर में नानाभाई ज्वेलर्स को भी ठगने वाले थे, लेकिन कर्मचारी के देरी से पहुंचने पर वारदात होने बच गई।
राजधानी में युवाओं के बीच नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस इसे पकड़ने के लिए हर बार जाल डालती है, लेकिन उसमें सिर्फ छोटे सप्लायर ही पकड़े जाते हैं, जबकि उस धंधे के मास्टरमाइंड छुपे रह जाते हैं। भोपाल में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के ताजा मामलों में भी यही कहानी दोहराई गई है, जहां तस्करों की गिरफ्तारियां तो हुईं, लेकिन नेटवर्क की जड़ें जस की तस बनी रहीं। पुलिस से बचकर यही मास्टरमाइंड नए तस्कर तैयार कर लेते हैं और फिर उनके जरिए नशे का कारोबार शहर में पैर जमाए रहता है।
भेड़ाघाट व लम्हेटाघाट की चट्टानें यूनेस्को के विश्व धरोधर सूची में शामिल होने के करीब पहुंच गई हैं। जिसके बाद नर्मदा तट पर बसे जबलपुर की प्राचीन धरा को अब पूरी दुनिया में पहचान मिलेगी। भूगर्भ शास्त्र के अनुसार दो हजार करोड़ वर्ष पुरानी जबलपुर के नर्मदा तट की चट्टानें सदियों से पृथ्वी की कई संरचनाओं के निर्माण की गवाह रही हैं।
सोशल मीडिया लोगों को एक दूसरे से जुड़ने, जानकारी साझा करने और स्वयं को पहले से कहीं अधिक अभिव्यक्त करने का अवसर देता है। सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग कर इन्फ्लुएंसर समाज को जागरूक कर सकते हैं। उनके बीच परस्पर सद्भाव एवं सौहार्द को बढ़ावा देकर शांति व्यवस्था में सहयोग कर सकते हैं। त्योहार आरंभ हो रहे हैं। इस दौरान कई बार सोशल मीडिया पर दी गई भ्रामक जानकारी और गलत सूचना से अफवाहें फैलने की आशंका है। इसलिए इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतें। नकारात्मक पहलुओं में किसी प्रकार की जानकारी अपलोड करने की गलती न करें। ये निर्देश रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने दिए। वे पुलिस नियंत्रण कक्ष में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बैठक ले रहे थे।
भोपाल के गार्गी कन्या संस्कृत स्कूल में एम्स भोपाल द्वारा किए गए आंखों के रैंडम चेकअप ने चौंकाने वाले नतीजे दिए। कक्षा 8वीं से 12वीं तक की 100 छात्राओं की जांच में हर चौथी छात्रा में आंखों की समस्या पाई गई। इनमें सबसे ज्यादा केस रिफ्रेक्टिव एरर यानी चश्मा लगाने वाली स्थिति के रहे।

Hot this week

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img