Friday, February 13, 2026
28.1 C
Bhopal

9 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश में जहरीली कफ सिरप कोल्ड्रिफ से 21 बच्चों की मौत के मामले में श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड के बाद छिंदवाड़ा लाने की प्रक्रिया शुरू की है। सिरप में डायथिलीन ग्लायकाल (डीईजी) की अधिकता पाई गई थी। पुलिस ने कंपनी के मालिक के खिलाफ 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
भोपाल। सड़कों पर लोगों के चालान काट खुद नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले पुलिसकर्मियों को यातायात सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब बहुत भारी पड़ेगी। पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआई) ने पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य किया है। नए निर्देशों में कहा गया है कि दो बार से अधिक बिना हेलमेट किसी पुलिसकर्मी का चालान हुआ तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के हबीबगंज स्थित मणिपुरम आवास पर गुरुवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत की गई है। मेहरा पर विभागीय ठेके और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोप हैं।
इंदौर शहर के लिए गुरुवार का दिन एक और खुशखबर लेकर आया, शहर में पहली बार मेट्रो रेल सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक चली। इस ट्रायल रन में मेट्रो ने 17 किमी की दूरी तय की। पहली बार इस इलाके में पहुंची मेट्रो रेल को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभी मेट्रो केवल सुपर कॉरिडोर और उसके आस-पास के इलाके में ही चल रही थी। पहली बार यह शहर के अंदर पहुंची है।
बिहार चुनाव के पहले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को मध्य प्रदेश में कराने की तैयारी अगले चरण में पहुंच रही है। तय हुआ है कि नौ अक्टूबर से मौजूदा मतदाता सूची को फ्रीज कर दिया जाएगा। यानी प्रक्रिया पूरी होने तक इसमें किसी तरह का संशोधन नहीं हो पाएगा। इसी फ्रीज सूची के आधार पर मतदाताओं की जांच होगी।
बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर छह बाल अपचारी फरार हो गए है। यह घटना विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण बनकर सामने आई है। बीते कुछ महीनों में इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
जहरीले कफ सिरप कांड के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई से नाराज छिंदवाड़ा जिला औषधि विक्रेता संघ ने जिले भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ की इस हड़ताल के चलते जिले की 1100 से अधिक होलसेल और रिटेल दवा दुकानें पूरी तरह से बंद हैं, जिससे आम जनता की परेशानी अपने चरम पर पहुंच गई है।

Hot this week

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

​विदिशा | शहर के पुरानी कृषि उपज मंडी...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

Topics

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img