Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

इंदौर में बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा बोले हादसा नहीं हत्या है

इंदौर के सरकारी अस्पताल में चूहों के काटे जाने से 2 नवजात शिशुओं की मौत पर प्रदेश की बीजेपी सरकार घिर गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर ‘सरकारी लापरवाही’ का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें शर्म से सिर झुका लेना चाहिए.

सरकारी महाराजा यशवंतराव अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में चूहों ने एक नवजात शिशु की उंगलियां कुतर दीं. बाद में चूहों ने मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक, इसी अस्पताल में एक और बच्चे के सिर और कंधे को कुतर दिया

मंगलवार को एक शिशु की मौत हो गई, अस्पताल ने कहा कि उसकी मौत का कारण निमोनिया था. दूसरे शिशु की बुधवार को मृत्यु हो गई और अस्पताल प्रशासन ने दावा किया कि मौत का कारण चूहे का काटना नहीं, बल्कि रक्त संक्रमण था

घटनाओं को लेकर BJP सरकार की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने एक पोस्ट में कहा

इंदौर में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की चूहों के काटने से मौत यह कोई दुर्घटना नहीं यह सीधी-सीधी हत्या है. यह घटना इतनी भयावह, अमानवीय और असंवेदनशील है कि इसे सुनकर भी रूह कांप जाए.एक मां की गोद से उसका बच्चा छिन गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि सरकार ने अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी नहीं निभाई.हेल्थ सेक्टर को जानबूझकर प्राइवेट हाथों में सौंपा गया – जहां इलाज अब सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है और गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन चुके हैं.प्रशासन हर बार की तरह कहता है कि ‘जांच होगी’, लेकिन सवाल यह है कि जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा तक नहीं कर सकते, तो सरकार चलाने का क्या हक़ है? PM मोदी और MP के मुख्यमंत्री को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए. आपकी सरकार ने देश के करोड़ों गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया है और अब मां की गोद से बच्चे तक छिनने लगा है.मोदी जी, यह आवाज़ उन लाखों मां-बाप की तरफ से उठ रही है जो आज सरकारी लापरवाही का शिकार हो रहे हैं. क्या जवाब देंगे?” उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुप नहीं बैठेगी और कहा कि यह लड़ाई हर गरीब, हर परिवार और हर बच्चे के अधिकारों के लिए है.

महाराजा यशवंतराव अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जिस नवजात बच्ची पर हाल ही में चूहों ने हमला किया था और बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, उसका वज़न सिर्फ़ 1.60 किलोग्राम था और वह आंतों की विकृति सहित कई जन्मजात विकृतियों से ग्रस्त थी.

सात दिन पहले अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था और ‘सेप्टिसीमिया’ यानी रक्त संक्रमण के कारण उसकी हालत गंभीर थी, जिससे उसकी मौत हो गई.

डॉक्टर ने आगे कहा कि उसके परिवार की इच्छा के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम किए बिना ही उन्हें सौंप दिया गया.

Hot this week

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img