Thursday, February 26, 2026
30.4 C
Bhopal

राहुल ने जूते उतारे बगैर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल में दादी (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी को जूते पहने हुए ही श्रद्धांजलि देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भाजपा आक्रमक हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देने के इस तरीके पर सवाल उठाए हैं, तो कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने बचाव किया है। राहुल ने जूते पहले हुए ही गुलाब की पंखुडिय़ां उठाई और तस्वीर के आगे फेंक दीं।

मुख्यमंत्री-ये हमारे संस्कार नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने का तरीका मुझे जचा नहीं। ये हमारे संस्कार नहीं हैं। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि हमारी संस्कृति में ये संवेदना है। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि वे (राहुल गांधी) मध्य प्रदेश आए हैं अपना काम करें, लेकिन उनके आने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

उनकी सोच और संस्कार साफ नजर आ रहे : वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी राहुल पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जूते पहने हुए ही राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, इससे उनकी सोच और संस्कार साफ नजर आ रहे हैं। जिसमें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है। ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है।

राहुल जी के कद का अंदाजा हो गया : बबेले

उधर कांग्रेस नेता पीयूष बबेले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि भाजपा वालों को राहुल जी के कद का अंदाजा हो गया है। इसीलिए वीडी शर्मा जी नजरें झुकाकर राहुल जी के जूतों तक ही देख पा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि शर्मा जी आप मध्य प्रदेश की वीरांगना बेटी को आतंकवादी की बहन कहने वाले पर तो कार्यवाही कर नहीं सके, दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने संगठन के संस्कार देखें।

Hot this week

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 1.31 करोड़ की ठगी

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा इलाके में साइबर ठगों...

Topics

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 1.31 करोड़ की ठगी

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा इलाके में साइबर ठगों...

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img