Thursday, February 19, 2026
21.6 C
Bhopal

भोपाल के बार, होटल-रेस्टोरेंट में दबिश

भोपाल के बार, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बुधवार देर रात आबकारी विभाग की टीमों ने बड़ी कार्रवाई की। 4 टीमें मैदान में उतरीं और एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान यहां अवैध शराब का स्टॉक करने के साथ ग्राहकों को भी परोसना सामने आया।

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि 4 टीमों ने केरवा डेम रोड, रातीबड़, 10 नंबर, अरेरा कॉलोनी, बैरागढ़ क्षेत्र के विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल ढाबों पर देर रात तक कार्रवाई की।

यहां की गई कार्रवाई ब्लू लगून, हाइड आउट, ट्री चैप्टर, बेसिल, कंट्री साइड मिडोज, वन माल्ट, खासियत, आर-एम बायंस, मोक्ष क्लब, रजवाड़ा ढाबा, पेज-3, कुसीन कल्चर आदि में कार्रवाई की गई। संचालक/ मालिकों पर आबकारी एक्ट की धाराओं में 48 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

बैरसिया रोड पर भी कार्रवाई इसके अलावा बैरसिया रोड के किनारे अवैध हाथ भट्टी से बनी शराब बेचने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त धाकड़ ने बताया कि गुरुवार को भी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img