आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

महिला डॉक्टर से कंपाउंडर ने किया रेप

टीला जमालपुरा पुलिस ने यूनानी क्लीनिक संचालन करने वाली महिला डॉक्टर के साथ कंपाउंडर ने रेप किया। तीन साल तक यौन शोषण करने के बाद शादी से इंकार कर दिया। डिप्रेशन में आई डॉक्टर ने दवा (अज्ञात) का ओवरडोज लेकर खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे सुल्तानिया जनाना अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को दिए बयान में उसने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

टीला जमालपुरा पुलिस के मुताबिक, फिरदौस नगर में रहने वाली 36 साल की महिला ने बताया कि वह यूनानी डॉक्टर है। कांग्रेस नगर में उसका क्लीनिक है। उसने हाउसिंग बोर्ड निशातपुरा में रहने वाले रिहान अली को कंपाउंडर रखा है। महिला ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2019 में उसकी रिहान अली से दोस्ती बढ़ गई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि इस दौरान कंपाउंडर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया। मार्च 2022 तक दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। मार्च 2022 में महिला ने कंपाउंडर पर शादी का दबाव बनाया। इससे उसने इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद चलने लगा। बुधवार की रात महिला ने दवा का ओवर डोज लेकर खुदकुशी का प्रयास किया। तबियत बिगड़ने पर गंभीर हालत में परिजन उसे सुल्तानिया अस्पताल में एडमिट कराया। जहां होश आने पर महिला ने रिहान के खिलाफ बयान दर्ज कराए।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770