Wednesday, April 8, 2026
31.1 C
Bhopal

6 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या, नाले के किनारे खून से लथपथ मिला शव

हरियाणा के पानीपत के सेक्टर 25 में एक 6 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब बच्ची को तलाशते हुए उसके परिजन नाले पर पहुंचे।बच्ची को खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा देख परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व FSL टीम ने मौके से जरुरी साक्ष्य जुटाए। शव को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।

मौसी के पास से घर लौट रही थी बच्ची

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी शशांक कुमार सावन भारी पुलिस दलबल के साथ गंदे नाले पर जांच के लिए पहुंचे। मौके पर पुलिस की कई टीमें गठित कर एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया कि मूल रुप से यूपी के जिला शहजानपुर का रहने वाला एक परिवार पिछले कुछ से समय से पानीपत के सेक्टर 29 पार्ट 2 में रह रहा है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे बच्ची पड़ोस में ही रहने वाली मौसी के घर गई थी।

वहां से वह खेलकर वापस घर लौट रही थी। घर के करीब पहुंची तो वहां उसका तीन साल का भाई भी खेल रहा था। इसी दौरान वहां एक युवक आया, जो बच्ची का हाथ पकड़ कर अपने साथ ले गया। बच्चा रोता हुआ तुरंत अपनी मां के पास पहुंचा और बताया कि बहन को कोई ले गया है। मां तुरंत बाहर आई, मगर बच्ची का कही कोई सुराग नहीं लगा। तलाशते हुए परिजन गंदे नाले के पास पहुंचे तो वहां उन्हें बच्ची अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ी हुई मिली।

Hot this week

कॉलेज के पास शराब दुकान का विरोध: ABVP का उग्र प्रदर्शन, पथराव और चक्काजाम

​भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार को अखिल...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: 24 दिन बाद सामने आया खौफनाक CCTV फुटेज

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले हमीदिया अस्पताल...

नकली सोने पर बैंक से लिया 13 लाख का लोन, जबलपुर EOW ने ज्वेलर्स सहित 4 पर कसा शिकंजा

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

नारायण साईं और पत्नी जानकी का तलाक, कोर्ट ने लगाया 2 करोड़ का हर्जाना

इंदौर की फैमिली कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में...

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

Topics

कॉलेज के पास शराब दुकान का विरोध: ABVP का उग्र प्रदर्शन, पथराव और चक्काजाम

​भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार को अखिल...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: 24 दिन बाद सामने आया खौफनाक CCTV फुटेज

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले हमीदिया अस्पताल...

नकली सोने पर बैंक से लिया 13 लाख का लोन, जबलपुर EOW ने ज्वेलर्स सहित 4 पर कसा शिकंजा

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img