Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

महिला से गैंगरेप की कोशिश, महिला के शोर मचाने पर बिल्डिंग में पहुंचे रहवासी

इंदौर के द्वारकापुरी में एक महिला से गैंगरेप के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को पकड़ा और जबरदस्ती फ्लैट में धक्का मारकर ले गए। यहां आरोपियों ने महिला से रेप करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिसमें दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
द्वारकापुरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 30 साल की महिला की शिकायत पर जयदीप और आकाश मालवीय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को वह देर रात करीब 11 बजे के लगभग जॉब से निपटकर अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी उसे रास्ते में जयदीप और आकाश ने पकड़ा। आरोपी उसे घसीटकर नजदीक उसी बिल्डिंग में रहने वाले सोनू के फ्लैट पर ले गए। यहां पर छेड़छाड़ करने लगे। जयदीप ने बुरी तरह से टच किया। जिसमें वही आकाश ने अपने कपड़े उतारे और तब पीड़िता शोर मचाने लगी तो आरोपियों ने उसका मुंह दबाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एक आरोपी को धक्का दिया और मदद मांगी। इस दौरान बिल्डिंग के रहवासी जाग गए। पीड़ित के परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। उन्होंने लात मारकर दरवाजा खुलवाया। तब बाहर निकाला। इस दौरान दोनों आरोपी मौके से भाग। रहवासी इकट्‌ठा हुए तो उन्हें पूरी घटना बताई। बाद में पुलिस थाने जाकर केस दर्ज कराया।
वर्ग विशेष के युवक ने की स्टूडेंट से छेड़छाड़
भंवरकुआ में भी एक वर्ग विशेष के युवक द्वारा कॉलेज स्टूडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसएससी की तैयारी कर रही छात्रा की शिकायत पर अल्फेज खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह भोलाराम उस्ताद मार्ग में रहती है। चाय पीने के लिये अकेले सोमवार की रात करीब 9 बजे के लगभग 99 कैफे पर जा रही थी। तब रास्ते में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले अल्फेज सामने आया और अश्लील इशारे करने लगा। कहां कि वह मुझे पसंद करता है। इसके बाद उसे चिल्लाया तो आसपास के लेाग इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने अल्फेज की पिटाई कर दी। इसके बाद थाने जाकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।
स्कूली छात्रा से छेड़छाड़
चदंन नगर में भी एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता 8वीं क्लास में पढ़ाई करती है। दो आरोपी लोकेश और अशोक आए दिन उसका पीछा करते है। आरोपियों ने एक दो बार रोकने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता ने उसकी शिकायत परिवार से नही की। आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई। शनिवार को जब ब्रेक हुआ तो सभी बच्चे ग्रांउड पर खेल रहे थे। तब दोनों ग्रांउड पर आ गए। उन्होंने एक कागज पर नंबर लिखकर दिया और कहां कि इस नंबर पर बात कर लिया करो। तब पीड़िता भागते हुए क्लास में कई वहां टीचर को पूरी घटना बताई। बाद में टीचर के आने पर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता ने बताया कि मां के बाहर होने से मामले में केस दर्ज नही कराया। इसके बाद सोमवार को थाने आकर केस दर्ज कराया। राजेन्द्र नगर में भी 19 साल की लड़की की शिकायत पर घनश्याम वर्मा पर केस दर्ज किया गया है। लड़की ने बताया कि घनश्याम को 4 साल से जानती है। लेकिन दो सालों से संपर्क में नही थी। इसके बाद वह मोबाइल नंबर से कॉल करता। मैसेज भेजता। तब ध्यान नही दिया। बाद नौकरी पर आने जाने के दौरान पीछा करने लगा। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई। मां ने साथ में जाना शुरू किया। आरोपी ने उनके सामने ही पीड़िता को रोका ओर ढाबे में चल कर बात करने के लिये कहां। मना करने पर उसने हाथ पकड़ा और जबरदस्ती कर धमकाकर चले गया।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img