अपराधआपका एम.पीटॉप-न्यूज़

बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का कराया रेप, जानिए कैसे

भोपाल में 26 साल की महिला का बॉयफ्रेंड ने दोस्त से रेप कराया। इसका VIDEO भी बनाया। महिला ने बॉयफ्रेंड पर इससे पहले रेप केस कराया था। इस केस में समझौते के लिए उसे होटल बुलाया गया। आरोपियों VIDEO के जरिए केस में समझौता कराया और उसे फिर मिलने के लिए बुलाने लगे। तब जाकर महिला ने बॉयफ्रेंड और उसके 3 दोस्तों पर केस कराया है।बिलखिरिया इलाके में रहने वाली महिला हाउसवाइफ है। महिला ने हनुमानगंज पुलिस को बताया कि 10 जून की दोपहर वह टीलाजमालपुरा में रहने वाले बॉयफ्रेंड अकबर उर्फ तालिस के दोस्त जीशान खान के साथ हमीदिया रोड स्थित साईं प्लाजा होटल आई थी। जीशान ही उसे आनंद नगर से बाइक से यहां लेकर आया था। उसने कहा था कि वह अकबर से उसकी शादी करवा देगा। होटल में पहुंचने के बाद जीशान उसे होटल के कमरे में ले गया और उसके साथ रेप कर VIDEO बनाए। अकबर होटल में ही दो अन्य दोस्त मोहम्मद इस्माइल उर्फ अमन और तौफीक के साथ बैठा रहा। अकबर ने कहा कि रेप केस में झमझौता नहीं किया तो VIDEO वायरल कर देंगे। आरोपियों के दबाव में आकर समझौते के लिए राजी हो गई। आरोपी कोर्ट ले गए। एफिडेबिट भरवाकर समझौता करवाया। इसके बाद वे उसे आनंद नगर छोड़कर वहां से चले गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770