Friday, March 6, 2026
25.9 C
Bhopal

शादीशुदा महिला से 4 साल तक दुष्कर्म

ग्वालियर में बहन के देवर ने शादी का वादा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। चार साल शोषण के दौरान एक बेटी हुई तो अब आरोपी शादी से इनकार कर रहा है और शिकायत करने पर बेटी और पीड़िता को मारने की धमकी दे रहा है।

घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के शंकर कॉलोनी गोल पहाड़िया की है। धमकी और शोषण का शिकार पीड़िता मंगलवार थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार हो गया है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

आरोपी ने अकेली देखकर किया रेप

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के शंकर कॉलोनी गोल पहाड़िया निवासी 32 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वह शादी-शुदा है और उसके दो बच्चे हैं। साल 2021 में उसके पति से उसकी अनबन चल रही थी। इस दौरान उसकी बहन का देवर रामलखन खटीक उसके घर आने और जाने लगा।

पति से होने वाले झगड़े में सहानुभूति देकर उसका विश्वास जीता और उससे शादी का वादा किया। इसके बाद पति से तलाक लेने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा।

एक दिन उसे अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया और जल्द शादी का वादा कर उसके साथ गलत काम करता रहा। जब भी वह शादी की बोलती कुछ दिन के लिए टाल देता।

महिला ने बेटी को दिया जन्म

इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया जो कि रामलखन की है। बेटी का जन्म होने के बाद अब वह उससे शादी से इनकार कर रहा है और उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

समाज में किया बदनाम, अब कर रहा शादी

पीड़िता ने बताया कि अब उसने शादी से इनकार कर दिया है और समाज में उसे बदनाम कर दिया है। हाल ही में उसे पता चला है कि आरोपी शादी कर रह है तो पीड़िता मंगलवार देर रात को थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी तो वह अपने घर से फरार है।

जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा

मामले की जानकारी देते हुए जनकगंज थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। आरोपी अभी अपने घर से फरार है।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img