कोर्ट में सजा सुनते ही रेपिस्ट ने जहर खाया
निवाड़ी में रेप के दोषी युवक ने सजा सुनते ही कोर्ट में ही जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र अहिरवार पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप है। ये मामला कोर्ट में चल रहा था। शुक्रवार को कोर्ट ने देवेंद्र अहिरवार को 20 साल ही सजा सुनाई। जैसे ही सजा सुनाई वैसे ही देवेंद्र ने जेब में रखा सल्फास खा लिया।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोर्ट में हड़कंप मच गया। जहर खाने के बाद मौके पर ही रेप के दोषी देवेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी लाया गया। जिसके बाद झांसी रेफर कर दिया गया।