भोपाल में मिंटो हॉल के बाहर शनिवार को वक्फ बोर्ड हटाओ भारत बचाओ के पोस्टर लगाए गए। मिंटो हॉल के बाहर लगाए गए पोस्टर पर किसी व्यक्ति या संस्था का नाम नहीं लिखा है।
फिलहाल, पोस्टर किसने लगाए इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने बैनर पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

अरेरा हिल्स थाना टीआई मनोज पटवा ने बताया कि, शनिवार दोपहर पोस्टर लगे होने की जानकारी मिली। पोस्टर किसने लगाए यह पता लगाने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टर लगाने वालों की पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने की दो टीमें आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है।




