Monday, April 6, 2026
27.1 C
Bhopal

बैरसिया रोड पर सड़क हादसा, ट्रॉली पलटी

भोपाल के बैरसिया रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुनगा थाना क्षेत्र के गोंगा कलारा गांव के पास मुंडन संस्कार में जा रही ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 से 10 लोग घायल हो गए। ट्रॉली में सेन समाज के करीब 15 से 20 लोग सवार थे।

घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 10 संजीवनी 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ। ट्रॉली पलटने के बाद कई लोग उसके नीचे दब गए थे, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

गुनगा थाना के सब इंस्पेक्टर एचएस वर्मा ने बताया कि सभी लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। ट्रॉली जैसे ही ढलान से नीचे उतरी, उसका संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। दुर्घटना में कई लोगों को सिर और हाथ-पैर में चोटें आई हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए बैरसिया अस्पताल भेजा गया है। 108 एम्बुलेंस के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा वाहन में तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या चालक की लापरवाही इसका कारण बनी।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img