Tuesday, February 24, 2026
27.8 C
Bhopal

भोपाल में चाकू की नोक पर 2 लाख की लूट

राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह एक अकाउंटेंट से चाकू की नोक पर 2 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।

रेकी के बाद दी गई वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, नेताजी इन्क्लेव चूनाभट्टी निवासी दीपेश जोशी (46) बंसल वन कंपनी में अकाउंटेंट हैं। औद्योगिक क्षेत्र अशोका गार्डन स्थित कंपनी के वर्कशॉप में हर शनिवार को कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जाता है। शनिवार शाम को दीपेश रानी कमलापति स्थित कार्यालय से 2 लाख रुपए लेकर वर्कशॉप की ओर निकले थे।

2 बाइक पर 4 बदमाश आए थे

जब वह रचना टॉवर स्थित अग्रवाल स्वीट्स के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने चाकू अड़ाकर बैग छीन लिया और फरार हो गए। शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते, बदमाश वहां से भाग चुके थे।

नकाबपोश होने से पहचान में दिक्कत

दीपेश ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहना था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। डर के कारण उन्होंने कोई विरोध नहीं किया और बैग छोड़ दिया।

पुराने कर्मचारियों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस का मानना है कि लुटेरों ने पहले से रेकी की थी और उन्हें पता था कि दीपेश हर शनिवार को पैसे लेकर निकलते हैं। पुलिस कंपनी के पुराने कर्मचारियों और अन्य संदिग्धों की जानकारी खंगाल रही है। फिलहाल, बदमाशों की तलाश जारी है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img