Thursday, February 19, 2026
21.6 C
Bhopal

भोपाल में पिता के सामने बेटे को बस ने कुचला

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में बुधवार दोपहर सिटी बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक दौड़कर सड़क को पार करने का प्रयास कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी चालक और परिचालक मौके से भाग निकले।

थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि विदिशा निवासी नवल कुशवाह बुधवार को बेटे शिवजीत ​(24) का चेकअप कराने भोपाल के प्राइवेट अस्पताल आए थे। इलाज के बाद दामाद और परिवार के अन्य सदस्यों ने खाना खाने का कहा। यह सभी अस्पताल से बाहर निकले।

उसी समय सड़क पार करने के लिए शिवजीत ने दौड़ लगाई। पिता ने उसे पीछे से पकड़ा। तब तक शाहजहांनाबाद की ओर से आ रही सिटी बस उस पर चढ़ गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को बस के नीचे से निकाला और अस्पताल भेजा। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img