Thursday, February 19, 2026
20 C
Bhopal

भाजपा नेता के घर पर पथराव, पुलिस बल तैनात

श्योपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरन आर्य के घर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हमलावरों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। घर के बाहर खड़ी स्कूटी और बोलेरो में भी तोड़फोड़ की। घटना शनिवार 10 बजे की है।

4 जुलाई को पूरन आर्य पर एक आदिवासी महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पूरन आर्य ने एसपी को निष्पक्ष जांच के लिए आवेदन दिया था। 5 जुलाई को आर्य के घर पर हमला हो गया। पुलिस ने पथराव करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच की जा रही है।

आर्य बोले- बौखलाकर मेरे घर पर पथराव किया अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरन आर्य का कहना है कि 3 जुलाई को आदिवासी महिला ने मुझ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उस दिन मैं शहर से बाहर था, इसकी जानकारी मैंने एसपी को 4 जुलाई को आवेदन देकर बताई थी। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की। इससे बौखलाकर मेरे घर पर पथराव किया गया। स्कूटी तोड़ दी, बोलेरो गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है। मेरे बेटे को भी चोट आई है। मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है।

इन पर कराया केस दर्ज पूरन आर्य ने कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि हमलावरों में विकास आदिवासी, रवि आदिवासी, भोला, दीपू, कुंभकरण, रामू, भन्नु, सिन्नी, चुटिया, सूरज और बंटी आदिवासी समेत कई लोगों ने एक साथ पथराव किया।

महिला बोली- अकेला पाकर छेड़छाड़ की 19 वर्षीय आदिवासी महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर पूरन आर्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि जब पति मजदूरी पर गए थे, तब आरोपी घर आया और छेड़छाड़ की। आरोपी की मेरी सास से जान-पहचान है। इस कारण सास ने पहले एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया था। आरोपी मुझे गलत नजरों से देखता है। एक बार फिर उसने मुझे अकेला पाकर कमरे में घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img