सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, निवेशकों को चार लाख करोड़ रुपए का नुकसान
बीएसई सेंसेक्स में 1100 अंक से अधिक गिरावट आई है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 300 अंक से ज्यादा लुढ़क गया है। इस गिरावट से निवेशकों को चार लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप चार लाख करोड़ रुपए गिरकर 277.58 लाख करोड़ रुपए रह गया है। दोपहर बाद 2.30 बजे सेंसेक्स 1021 अंक यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 58098 अंक पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर निफ्टी भी 297 अंक यानी करीब 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 17332 अंक पर आ गया।