Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल की ब्रिज विहार कॉलोनी में नल कनेक्शन काटे

भोपाल की ब्रिज विहार कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह नगर निगम की टीम नल कनेक्शन काटने पहुंची। इस कार्रवाई से लोग नाराज हो गए। इसके चलते दोपहर में फिर से कनेक्शन जोड़े गए।

ब्रिज विहार कॉलोनी यूनियन कार्बाइड जहरीले कचरे की वजह से प्रदूषित भूजल वाले इलाके में शामिल हैं। इसलिए गैस पीड़ित संगठनों ने भी आपत्ति दर्ज कराई। गैस पीड़ित संगठन की रचना ढिंगरा ने बताया कि भूजल प्रदूषित होने की वजह से लोग पानी नहीं पी सकते।

ऐसे में उनके सामने नल कनेक्शन ही बड़ा सहारा है। शुक्रवार सुबह निगम का अमला जेसीबी से कॉलोनी में पहुंचा और कनेक्शन काटने लगा। इसे लेकर अफसरों के सामने आपत्ति दर्ज कराई।

लोग बोले-निगमकर्मियों ने पहले झूठ बोला विरोध के चलते दोपहर बाद निगमकर्मियों ने फिर से कनेक्शन जोड़ दिए। रहवासियों ने बताया कि निगमकर्मी सुबह से कॉलोनी में नल कनेक्शन काटने लगे। कार्रवाई के बारे में जब पूछा तो झूठ बोलते हुए कहा कि पाइप लाइन सुधार रहे हैं, लेकिन कहीं भी लाइन लीकेज नहीं हुई थी।

राशि बकाया होने पर कार्रवाई कर रहा निगम जल और संपत्ति कर की राशि बकाया होने पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की है। निगम संपत्ति भी कुर्क कर रहा है। एक दिन पहले गुरुवार को मान सरोवर कॉम्पलेक्स की दो दुकानों पर कार्रवाई की गई थी। अफसरों की माने तो वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले बकाया राशि वसूलने पर फोकस है। इसलिए सख्ती भी की जाएगी।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img