आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

8 साल बाद टैक्स छूट की सीमा…

8 साल बाद आखिरकार इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ी। वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा कि नए टैक्स सिस्टम के तहत 7 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

1 घंटा 27 मिनट की स्पीच में सीतारमण ने गरीबों के लिए बड़ा ऐलान किया। बोलीं गरीबों को मुफ्त अनाज की स्कीम एक साल और चलेगी। 50 नए एयरपोर्ट और हेलिपैड भी बनाए जाएंगे। युवाओं के लिए 30 इंटरनेशनल स्किल सेंटर्स बनेंगे। रेलवे के खर्च के लिए 2.40 लाख करोड़ दिए गए हैं। MSME को 9 हजार करोड़ की क्रेडिट गारंटी और ऊर्जा सुरक्षा के लिए 35 हजार करोड़ रुपए जैसे बड़े ऐलान किए।

जब पॉल्यूटेड को पॉलिटिकल कह दिया

निर्मला सीतारमण ने कृषि, शिक्षा, गरीबों के लिए अहम ऐलान किए गए। सुधार के गंभीर कदमों का जिक्र किया और इस दौरान एक मजेदार लम्हा भी आया। स्क्रैप पॉलिसी का जिक्र कर रही थीं। पहले कहा- ओल्ड पॉलिटिकल व्हीकल हटाए जाएंगे… फिर बोलीं- सॉरी…सॉरी, ओल्ड पॉल्यूटेड व्हीकल्स को हटाएंगे।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770