Tuesday, February 17, 2026
21.1 C
Bhopal

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाला टीचर सस्पेंड

निवाई थाना क्षेत्र की एक सरकारी स्कूल की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और छेड़छाड़ करने के मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर को सोमवार को सस्पेंड कर दिया है। इसके आदेश कार्यवाहक प्राइमरी DEO मीना लसारिया ने जारी कर दिए हैं। सस्पेंशन में आरोपी टीचर का मुख्यालय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय उनियारा किया है।

हालांकि पुलिस ने आरोपी टीचर को कल ही हिरासत में ले लिया था। अभी उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मीना लसारिया ने बताया कि झिलाय ग्राम पंचायत क्षेत्र के एक गांव का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक लईक अहमद कुरैशी के खिलाफ रविवार को परिजनों ने बच्चियों की शिकायत पर निवाई थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया गया कि आरोपी शिक्षक लईक अहमद कुरैशी ने कक्षा 5 की छात्रा समेत अन्य को अश्लील वीडियो दिखाया और उनसे छेड़छाड़ की। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।

इसकी जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने उसे आज सस्पेंड कर दिया। आरोपी टीचर करीब आठ साल से इसी स्कूल में कार्यरत था। इधर, स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि वह कुछ माह पहले ही यहां आई थी। कल ही इन बच्चियों की शिकायत सामने आई थी। इससे उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया था। उसके बाद विभागीय जांच कराई है। उसमें आरोपी टीचर परिजनों द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img