Monday, February 23, 2026
23.8 C
Bhopal

थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा चाकू से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार

घटना का विवरण- दिनांक 04/05/2025 को मुखबिर द्वारा सुभाष नगर सुलभ काम्पलेक्स के पास झगडे की सूचना प्राप्त हुई की सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल मौके पर पहुंचा जहां कोई नही मिला इसी दौरान थाने पर रोजनामचा सान्हा क्रमांक 72 दिनांक 05/06/2025 पर हमीदिया अस्पताल पहुंचे पेशेंट शाकिब खान पिता वसीम खान उम्र 19 साल निवासी म.नं. 58 सुभाष नगर ऐशबाग भोपाल द्वारा बताया की मेरे दोस्त निसार का बेटा अली उम्र 3 साल का इंतकाल हो गया था मै उनके घर गांधीनगर गया था गांधीनगर से शाम 7.00 बजे एक्टिवा से देवेन्द्र को साथ लेकर घर आचार्य नरेन्द्र देव नगर आ रहा था देवेन्द्र में इंतकाल में परिवार के साथ गया था । मैने एक्टिवा काम्पलेक्स के पास खडी की थी उसी समय आकाश जो अर्जुन नगर में रहता है आकर जान से मारने की नियत से मेरी गर्दन पर बांये तरफ छुरी तथा पीठ पर छुरी से मारा, उसका साथी सोहेल ने सीधे पैर में छुरी से मारा तथा एक और अन्य लडका था आकाश से मरी दोस्ती थी मुझसे 2 माह पहले आकाश से बहसबाजी हुई थी उसी बात को लेकर मुझसे रंजिश रखता था देवेन्द्र बीच बचाव करने आया तो उसकी भी जांघ में मार दिया मुझे तथा देवेन्द्र को काफी खून बहने लगा घटना आसपास के लोगों व काम्पलेक्स वाले ने देखी है । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे। की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 209/25 धारा 109,3(5) BNS व ईजाफा धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाहीः-
घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियो की धर पकड हेतु टीम को लगाया गया ।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए घटना स्थल के आसपास के लोगो से पूछताछ कर व चैकिंग पाईँट लगाकर चैकिंग कर आने जाने वाले रास्तो में लगे लगभग कई कैमरो को खंगाला एवं सी.सी.टी.व्ही फुटेज का अवलोकन कर एवं गुप्त मुखबिरो की सूचना तथा तकनीकी सहायता टावर लोकेशन के माध्यम से आरोपी आकाश सोनी उर्फ आकाश नेपाली पिता शेर बहादुर उम्र 23 वर्ष नि झु.न. 23/2 राजीव नगर केन्द्रीय विद्यालय 1 थाना एमपीनगर भोपाल का पता लगा कर घेराबंधी कर आरोपी की विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी से छुरी जप्त की गई। आरोपी थाना एमपीनगर भोपाल का बदमाश है इसके विरुध्द भोपाल जिले के अलग-2 थानो में कई अपराध दर्ज है।

धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर , उनि लक्ष्मण राई ,उनि प्रदीप मिश्रा, प्रआर संतोष सिंह, प्रआर 38 लोकेन्द्र सिंह ,प्रआर 2897 संतोष मंदरे , प्र.आर.971 अजय शर्मा, प्रआर 1036 अमित ,आर.3561 सुनील राजपूत, की सराहनीय भूमिका रही

जप्तीः – 01 लोहे की छुरी
गिरफ्तार आरोपीः- आकाश सोनी उर्फ आकाश नेपाली पिता शेर बहादुर उम्र 23 वर्ष नि झु.न. 23/2 राजीव नगर केन्द्रीय विद्यालय 1 थाना एमपीनगर भोपाल ( आरोपी के विरुध्द पूर्व से ही 04 अपराध दर्ज है भोपाल जिले के थानो में)

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img