Tuesday, April 7, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के पंचशील नगर में रहने वाली युवती का मोहल्ले में ही रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग था। घर वालों के कहने पर युवती जब दूसरे युवक से शादी करने को तैयार हो गई तो प्रेमी इस बात से नाराज हो गया। इसी नाराजगी के चलते उसने गला रेतकर युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।19 वर्षीय रोशनी पुत्री एजाज पंचशील नगर में रहती थी। उसके पिता फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं, जबकि अन्य परिजन चक्की चलाते हैं। सोमवार रात परिवार वालों के साथ भोजन करने के बाद रोशनी मकान के ऊपर वाले अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे परिजन पहुंचे तो कमरे में उसका शव पड़ा मिला और गला कटा हुआ था।

अधिक खून बहने से गई थी युवती की जान

कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम से घटनास्थल का परीक्षण कराया और पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। टीआई गौरव सिंह ने बताया कि युवती की हत्या उसके पूर्व प्रेमी मुबीन ने की थी। वह युवती से प्रेम करता था तथा शादी करना चाहता था।

दो महीने पहले दूसरे युवक से की थी सगाई

जून के महीने में युवती ने घर वालों के कहने पर दूसरे युवक से सगाई कर ली। अक्टूबर में उसकी शादी होने वाली थी। इस बात से मुबीन नाराज था। उसने युवती से कहा कि तुम शादी करने से मना कर दो। युवती परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाने को तैयार नहीं थी। वह सबसे नजर बचाकर युवती के कमरे में पहुंचा और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img