Tuesday, February 24, 2026
27.8 C
Bhopal

बड़े तालाब में मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव

भोपाल के एक निजी कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा 21 वर्षीय छात्र सुशांत शुक्रवार को मृत अवस्था में मिला। उसका शव बड़े तालाब से बरामद किया गया। तीन दिन पहले 30 अप्रैल को वह अपने दोस्त की बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद से लापता था। शव बुरी तरह से सड़ चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत दो-तीन दिन पहले ही हो गई थी। युवक कटनी के रहने वाला था।

सुशांत परवलिया इलाके में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जब वह तय समय पर वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद मिला, तो उसके दोस्त ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब तालाब के पास एक युवक का शव बरामद किया, तो पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया।

शव पूरी तरह डिकंपोज हो चुका था

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव कई दिन पुराना था और पानी में रहने के कारण पूरी तरह डिकंपोज हो चुका था। चेहरे की पहचान मुश्किल हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img