Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

युवती ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ दर्ज कराया केस

इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ अश्लील फोटो और वीडियो बिना उसकी मर्जी के लेने, उन्हें वायरल करने और शादी के लिए दबाव डालने की शिकायत दर्ज कराई है। युवती के मुताबिक, आरोपी कमलजीत सचदेव उसके बचपन का दोस्त है और दोनों के बीच अफेयर भी था।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कई बार युवती के साथ अंतरंग पलों की फोटो और वीडियो बिना उसकी जानकारी के ले लिए थे। हाल ही में, जब युवती ने शादी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद कमलजीत ने रुपयों की मांग भी शुरू कर दी थी।

21 अप्रैल को आरोपी ने युवती को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह इन फोटो और वीडियो को सबके सामने दिखा देगा। इस पर युवती डर के चलते चुप रही, लेकिन 25 मई को जब युवती के भाई ने उसे बताया कि कमलजीत ने उसकी फोटो उसे भेजी हैं, तो मामला सामने आया। इसके बाद युवती ने परिवार के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

विजयनगर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img