Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

युवती ने मंगेतर पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने अपने ही मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में संपर्क तोड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से भोपाल के पास की रहने वाली है और वर्ष 2017 से इंदौर में रहकर एक कॉल सेंटर में काम कर रही है। इसी दौरान उसकी पहचान भोपाल निवासी पवन अहिरवार से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। पवन ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसकी जानकारी पीड़िता ने वर्ष 2023 में अपने परिवार को दी।

मार्च 2023 में हो गई सगाई

परिजनों की सहमति के बाद मार्च 2023 में दोनों की सगाई करवाई गई। सगाई के बाद से ही आरोपी का व्यवहार बदल गया। पीड़िता के मुताबिक पवन उससे विवाद करने लगा, मारपीट और अपशब्द कहने लगा। इसी बीच उसे पता चला कि पवन किसी अन्य युवती को भी डेट कर रहा है। इस पर पवन ने यह कहकर बात टाल दी कि वह सिर्फ उसकी परिचित है।

सफाई देने आया और संबंध बनाए

पीड़िता का आरोप है कि 3 जनवरी को पवन उसे सफाई देने कमरे पर आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। लगातार संपर्क न हो पाने के कारण पीड़िता मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चली गई, जिसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी।

आरोपी को हिरासत में लिया

सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने आरोपी पवन अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

Topics

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img