Sunday, February 22, 2026
19.3 C
Bhopal

दोस्त के साथ 42 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

ग्वालियर में अपने ही दोस्त को धोखा देकर 42 लाख रुपए ठग कर फरार हुए आरोपी को महाराजपुरा थाना पुलिस ने शताब्दीपुरम में सिंधिया स्टैच्यू के पास से गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपी कई बार चकमा दे चुका था।

इस वजह से पुलिस के दो सिपाही सिविल ड्रेस में ऑटो में सवार होकर आरोपी के घर तक पहुंचे। वह पुलिस को मोहल्ले में आया कोई मेहमान समझता रहा, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आरोपी को चकमा देने के लिए ऑटो में सवार हुए महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि धोखाधड़ी में फरार आरोपी अनुराग पुत्र रंजीत चौहान निवासी शताब्दीपुरम अपने घर के पास सिंधिया स्टैच्यू के पास देखा गया है। इसका पता चलते ही महाराजपुरा थाना की एक टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंचाया गया।

आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस उसे चकमा देने के लिए ऑटो में सवार हुई। इसके बाद जब उसके पास पहुंची तो पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस पहले से ही अलर्ट थी और उसे पकड़ लिया।

आरोपी कई बार पुलिस को दे चुका था चकमा

इससे पहले भी कई बार पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने लिए पहुंची थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। इसलिए इस बार पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अलग योजना बनाई। जिस समय पुलिस आरोपी के घर तक पहुंची तो वह पत्नी को रूटीन चेकअप के लिए ऑटो ही तलाश रहा था। तभी पुलिस ऑटो में सवार होकर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

रोजगार के लिए दोस्त से लिए थे 42 लाख उधार

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त सत्यभान सिंह राजावत से काम में आ रही परेशानियों को दूर करने के नाम पर 42 लाख रुपए उधार लिए थे। रुपए हाथ में आते ही वह फरार हो गया था। फरार होने के बाद से ही वह यूपी में रह रहा था और अभी वह गर्भवती पत्नी को दिखाने के लिए ग्वालियर आया था।इस मामले में सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी में फरार आरोपी को महाराजपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने इसी तरह से कितने लोगों को ठगा था।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img