Wednesday, February 25, 2026
20.6 C
Bhopal

भोपाल के युवक को अगवा कर हत्या करने वाला अरेस्ट

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाले युवक का अपहरण कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम उसे हैदराबाद से गिरफ्तार कर भोपाल लाई है। आरोपी ने मृतक के परिजनों से एक लाख की फिरौती मांगी थी, नहीं मिलने पर उसे मौत के घाट उतार दिया था। शव देलावाड़ी जिला सीहोर के जंगल से बरामद किया गया था। घटना 2 दिसंबर 2024 की थी। शव चार दिन बाद बरामद किया गया था।

डीसीपी जितेंद्र सिंह पवार ने बताया कि, मास्टर माइंड मुख्य आरोपी अवकेश जायसवाल को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। अवकेश ने ही अपने साथी उत्कर्ष और आदर्श के साथ मिलकर फरियादी सूरज प्रजापति के बेटे संदीप का 2 दिसंबर को अपहरण किया था और उसके बाद उसकी बहन को फोन कर फिरौती मांगी थी।

जब फरियादी ने फिरौती नहीं दी तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से संदीप की हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अवकेश फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में ट्रक ड्राइविंग का काम करता था।

पांच शादियां कर चुका है आरोपी

आरोपी अब तक पांच महिलाओं से शादी कर चुका है। साथ ही 6 से ज्यादा महिलाओं से उसके नाजायज संबंध है। इसके विरुद्ध कई जिलों और प्रदेशों में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी स्वयं को धनी व्यक्ति बताकर महिलाओं से संबंध बनाता था और अपराध छुपाने के लिए महिलाओं का सहारा लेता था।

आधी उम्र की लड़की को प्रेम जाल में फांसा था

भोपाल में रहते हुए आरोपी ने अपने उम्र से आधी उम्र की लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया हुआ था। आरोपी अवकेश मृतक संदीप की ममेरी बहन से भी शादी करना चाहता था। जिसकी जानकारी संदीप को लगी तो उसने विरोध किया था। जिसके बाद संदीप का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था, साथ ही कमिश्नरेट से भी आरोपी पर 30 हजार का इनाम घोषित था।

एक आरोपी पहले हो चुका है गिरफ्तार

संदीप की डेड बॉडी मिलने के बाद पुलिस ने पहले उत्कर्ष नाम के आरोपी को पकड़ा था। तब पूछताछ में मुख्य आरोपी अवकेश जायसवाल का नाम आने के बाद पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हैदराबाद से अवकेश को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img