Saturday, April 11, 2026
34 C
Bhopal

SI ने दी किसान को धमकी कहा- लाल-नीले कर दिए जाओगे

मुरैना जिले के माता बसैया थाना प्रभारी अरुण कुशवाह का किसानों को धमकाते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एसआई कुशवाह कह रहे हैं –

अगर सही रहोगे तो बचे रहोगे। पुलिस से बदतमीजी करोगे तो ऊपर से नीचे तक लाल-नीले कर दिए जाओगे। देवगढ़ थाना क्षेत्र में हमारे बारे में पूछ लेना।

वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है। दरअसल, आगरा से ग्वालियर तक बन रहे ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। सर्वे टीम का विरोध करने पर पुलिस एक किसान को पकड़कर थाने ले आई थी। इसके बाद अन्य किसान भी थाने पहुंच गए।

पुलिस ने 8 किसानों पर FIR दर्ज कर ली है। वहीं, किसानों ने एसआई को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को आंदोलन की चेतावनी दी है।

‘सरकार 30 लाख का 3 लाख मुआवजा दे रही’ किसान नेता राम प्रकाश गुर्जर ने बताया, ग्रीन फील्ड हाईवे को लेकर किसानों को कम मुआवजा दिया जा रहा है। जमीन की कीमत 30 से 50 लाख रुपए बीघा है। सरकार किसान को जबरदस्ती सिर्फ 3 लाख रुपए दे रही है। इससे किसान आर्थिक रूप से मर जाएगा।

सर्वे का विरोध करने पर किसान को थाने में बंद किया शनिवार को हाईवे की सर्वे टीम डोंगर पुर लोधा गांव में सर्वे करने पहुंची थी। स्थानीय किसानों ने कम मुआवजे को लेकर सर्वे का विरोध किया। सर्वे टीम ने माता बसैया थाना प्रभारी अरुण कुशवाह को बुलाया। वे किसान अशोक राजपूत को पकड़कर ले गए और थाने में बंद कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान थाने पहुंच गए और देर रात तक डटे रहे, जिसके बाद पुलिस ने अशोक को छोड़ा।

थाने में किसानों को धमकाया- सही रहोगे तो बचे रहोगे थाने के बाहर इकट्ठा हुए किसानों को एसआई अरुण कुशवाह ने धमकाया। साथ ही कहा कि हम तुमको थाने बुला रहे हैं और तुम पुलिस को ही आने को बोल रहे हो। कोई प्रोजेक्ट निकला है तो विकास के लिए निकला है। थोड़ी जमीन तो देनी पड़ेगी।

पुलिस का दावा- किसानों ने सर्वे टीम से की थी झूमाझटकी एसआई अरुण कुशवाह का कहना है कि डोंगरपुर के ग्रामीणों ने सर्वे टीम के साथ झूमाझटकी की थी। उनका सामान भी तोड़ दिया था। इसलिए 8 लोगों पर एफआईआर की गई है। एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया, क्योंकि जमानती धारा थी इसलिए बॉन्ड भरवाकर थाने आए किसानों के साथ छोड़ दिया। आगे के लिए सिर्फ समझाइश दी थी कि कोई परेशानी है तो कलेक्टर से मिलें पर किसी के कार्य में बाधा न बनें।

‘चेतावनी- एसआई को नहीं हटाया तो करेंगे आंदोलन’

किसान नेता रामप्रकाश गुर्जर ने कहा, माता बसैया थाना प्रभारी की गुंडागर्दी देखिए, किसानों को धमका रहा है। आने वाले मंगलवार को किसान प्रदर्शन कर कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन सौंपेंगे। अगर एसआई को सात दिन के भीतर नहीं हटाया गया तो किसान आंदोलन करेंगे, सड़कों पर उतरेंगे। इसके लिए जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन होगा।

एसपी ने दिए जांच के आदेश एसपी समीर सौरव ने भास्कर से बातचीत में कहा कि थाना प्रभारी एसआई अरुण कुशवाह का वीडियो सामने आया है, इसमें वीडियो की जांच कराई जाएगी और कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Hot this week

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img