Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

युवक ने रुपयों से भरा बैग उड़ाया

जूनी इंदौर में एक युवक से उसके परिचित ने धोखाधड़ी कर दी। युवक कार से उतरकर बाथरूम गया तो उसका रुपयों से भरा बैग लेकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि जगन झेतरिया, निवासी बुरहानपुर, की शिकायत पर उसके परिचित शुभम इंगले के खिलाफ गुरुवार को चोरी के मामले में एफआईआर की गई है। जगन के मुताबिक वह देवश्री टॉकीज के पास लोहामंडी में बाथरूम जाने के लिए कार से निकले थे। इसी दौरान आरोपी शुभम कार में रखा 1 लाख 7 हजार रुपए से भरा बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

जगन ने बताया कि वह गुरुवार को बुरहानपुर से इंदौर आए थे। उन्हें बोरिंग के लिए पंप लेना था, इसके लिए रुपए उनके पास रखे थे। शुभम गांव का परिचित है और इंदौर में कार टैक्सी चलाता है, इसलिए उसे साथ में ले लिया। शुभम द्वारा घटना किए जाने के बाद उसे कई बार कॉल किया, लेकिन उसने मोबाइल नहीं उठाया। जगन ने अपने परिचित संतोष को मामले की जानकारी दी। बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img