Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

हमीदिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम को लेकर हुआ था विवाद

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में जिन डॉक्टर्स ने मरीज मृतक के परिजनों पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा अस्पताल में डॉक्टर्स के साथ मारपीट की गई तो दूसरी तरफ कोहेफिजा पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत में बताया है कि फरियादी सूरज बंजारा अपने रिश्तेदार जीवन बंजारा, विनोद बंजारा और रवि बंजारा के साथ अपनी बुजुर्ग दादी की मौत के बाद हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां पर उनके साथ 10-15 अज्ञात युवकों ने मारपीट की।

जिसको लेकर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इस मामले में हमीदिया अस्पताल प्रबंधन ने भी एक शिकायत कोहेफिजा पुलिस से की है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी से जांच कर रही है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया-

अभी एक पक्ष की तरफ से एफआईआर हुई है, दूसरे पक्ष की तरफ से आवेदन आया है, हमने उन्हें बुलाया है आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

10-15 अनजान लोगों पर पीटने का आरोप

सूरज बंजारा ने पुलिस को बताया कि हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना 9 मार्च रात करीब 12:30 बजे की है। शिकायत के अनुसार, सूरज की दादी दौलीबाई बंजारा का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। जब परिजन उनकी डेड बॉडी लेने अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही शव दिया जाएगा।

इसी दौरान अचानक 10-15 अज्ञात युवक वार्ड में पहुंचे और सूरज व उसके रिश्तेदारों से गाली-गलौज करने लगे। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हाथ, मुक्कों और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे सूरज सहित उसके साथियों को गंभीर चोटें आईं।

घायलों में रवि बंजारा के सिर, मुंह और पीठ पर, विनोद बंजारा के सिर और पीठ पर तथा सूरज के सिर और कंधे पर चोटें आई हैं। जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

जूडा ने मांगी सुरक्षा मामले में जूडा अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप गुप्ता ने कहा, घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हम पहले भी डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सीएम, डिप्टी सीएम, पुलिस कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। इससे पहले महिला डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ हुई। कई बार यहां परिसर में रात में संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। इसके लिए हमें सुरक्षा दी जानी चाहिए।

जूडा की ये हैं मांगें

  • अज्ञात लोगों के प्रवेश पर रोक लगे।
  • अवैध एम्बुलेंस परिसर से बाहर हो।
  • परिसर में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़ाई जाए।
  • हाई मास्ट लाइट लगाई जाएं।
  • चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाकर उन पर कटीले तार लगाए जाएं।

Hot this week

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img