Sunday, February 15, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल के 25 इलाकों में रहेगा असर; अर्जुन नगर-हाउसिंग बोर्ड में भी सप्लाई नहीं

भोपाल के 25 से ज्यादा इलाकों में रविवार को 1 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके कारण बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

जिन इलाकों में बिजली कटौती होगी, उनमें साकेत नगर, अलकापुरी, अर्जुन नगर, हाउसिंग बोर्ड जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं। शक्ति नगर, साकेत नगर, अलकापुरी, रेलवे कॉलोनी में सुबह और शाम को निर्माण कार्य के चलते एक-एक घंटे सप्लाई बंद रखी जाएगी।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • शक्ति नगर, साकेत नगर, अलकापुरी, रेलवे कॉलोनी एवं आसपास के इलाकों में निर्माण संबंधित काम होंगे। इस वजह से सुबह 6 से शाम 7 बजे तक और शाम 4 से 5 बजे तक दो बार सप्लाई बंद रहेगी।
  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पारस सिटी, जीआरपी कॉलोनी, मानसरोवर कॉम्पलेक्स, शंकर नगर, बीडीए कॉम्पलेक्स, सात नंबर स्टॉप, महादेव टॉवर एवं आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अंबर कॉम्पलेक्स एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक एमपीईबी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, जैन मंदिर, रिगालिया, एम्राल्ड और आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास।
  • दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक अर्जुन नगर, दुर्गा नगर, चिनार कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों में।

Hot this week

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

Topics

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img