Sunday, March 22, 2026
30.1 C
Bhopal

शहर में चोरों का तांडव: जूनी इंदौर और भंवरकुआं में तीन बड़ी चोरियां, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इंदौर। शहर में बदमाशों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए जूनी इंदौर और भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन घरों को अपना निशाना बनाया और वहां से नकदी व कीमती जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस 1: जूनी इंदौर में फ्लैट का लॉकर टूटा

​पहली वारदात जूनी इंदौर की नंदनवन कॉलोनी में हुई। यहां अजीज हवेलीवाला के फ्लैट में चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोला। बदमाश अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने के जेवर और नकदी ले उड़े। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

केस 2: भंवरकुआं में लापरवाही पड़ी महंगी

​भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित सर्वानंद नगर में रहने वाली यशोदा चावला के घर भी चोरी हुई। फरियादी कुछ देर के लिए घर का दरवाजा खुला छोड़कर अपने गन्ने के ठेले पर गई थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अंदर घुसा और अलमारी में रखी नकदी समेट ले गया।

केस 3: बुटिक गई महिला के घर चोरी

​तीसरी घटना सत्यम कॉलोनी की है, जहां मनमीत कौर के घर को निशाना बनाया गया। जब फरियादी अपने बुटिक पर सिलाई करने गई थीं, तभी सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी से नकदी साफ कर दी। दोपहर में घर लौटने पर उन्हें वारदात का पता चला।

पुलिस का कहना: “सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”

Hot this week

मासूम पिल्ले की बेरहमी से पिटाई, मौत; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के लसूड़िया इलाके की पैराडाइज कॉलोनी...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई कार, ट्रेवल्स संचालक की मौत, साथी गंभीर

​भोपाल। भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क...

35 करोड़ की टैक्स चोरी में दो सगे भाई गिरफ्तार, सुपारी और तंबाकू कारोबार पर CGST का छापा

​ग्वालियर/भोपाल। केंद्रीय माल और सेवा कर (CGST) तथा केंद्रीय...

Topics

मासूम पिल्ले की बेरहमी से पिटाई, मौत; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के लसूड़िया इलाके की पैराडाइज कॉलोनी...

हमीदिया अस्पताल: 3 दिन में दूसरी बार ‘मरे’ नवजात में दिखी हरकत, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में...

भोपाल: गैस किल्लत के बीच खाद्य विभाग का छापा, 36 सिलेंडर जब्त

​भोपाल। राजधानी में जारी एलपीजी संकट के बीच खाद्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img