E paper

15 IAS अफसरों के तबादले; भरत यादव बने मुख्यमंत्री के सचिव

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में भरत यादव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सचिव बनाया गया है। अविनाश लवानिया, चंद्रशेखर वालिम्बे और अंशुल गुप्ता की पोस्टिंग भी सीएम सचिवालय में की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विनोद कुमार की जगह मनीष रस्तोगी को प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद कुमार को महानिदेशक प्रशासन अकादमी पदस्थ किया गया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को सचिव, गृह विभाग बनाया गया है।

नवनीत मोहन कोठारी को एमडी, एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से सचिव, मछुआ कल्याण और मत्स्य विभाग तथा रविंद्र सिंह सचिव, गृह विभाग को ओएसडी, सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग पदस्थ किया गया है। तरुण कुमार पिथोड़े संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति को चिकित्सा शिक्षा विभाग का ओएसडी सह आयुक्त बनाया है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770