Wednesday, February 18, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल में किन्नर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाले किन्नर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह झालावाड़ से भोपाल के ब्यूटीपार्लर में नौकरी करने का बोलकर आया था। एक साल से भानपुर मल्टी में किराए से रहा था। उसकी मौत के बाद बड़ी संख्या में किन्नर मॉर्चुरी रूम पहुंचे। उन्होंने घर वालों की मौजूदगी में खुलासा किया कि युवक पूरी तरह से किन्नर बन चुका था और उनकी टोली के साथ काम करता था। हालांकि परिजनों का कहना है कि मृतक गांव में लड़का बनकर ही रहता था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसआई महेश सरयाम ने बताया कि झालावाड़ का रहने वाला राहुल उर्फ राखी (24) पुत्र रामगोपाल माली छोला की भानपुर मल्टी में किराए से रह रहा था। एक साल पहले घर पर ब्यूटी पार्लर में नौकरी का बोलकर भोपाल आया था। यहां किन्नरों की एक टोली के साथ मिलकर मांगने का काम करने लगा था। उन्हीं के साथ रहता था।

भाई से की थी आखिरी बात

7 जून को आखिरी बार उसने भाई बजरंग से कॉल पर बात की थी। इसके बाद से ही परिजनों से संपर्क नहीं किया। दो दिनों तक लगातार गेट नहीं खोला तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर शव निकाला। बॉडी कंपोज्ड हो चुकी थी।

मामले की सूचना परिजनों को दी। बुधवार को परिजन भोपाल आए तब उनकी मौजूदगी में बॉडी का पीएम कराया। बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

Hot this week

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

विधानसभा में गूँजेगा विकास का रोडमैप, CM ने दी देवड़ा को बधाई

​भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए आज का...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...

Topics

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img