Monday, March 9, 2026
21.6 C
Bhopal

HDFC बैंक के पूर्व असिस्टेंट मैनेजर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

सीहोर कोतवाली पुलिस नेसोमवार को क्रेडिट कार्ड से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने 17 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले में HDFC बैंक के तत्कालीन पर्सनल बैंकिंग असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार पटले और उसके साथी भारत प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मनोज को होशंगाबाद के पिपरिया से और भारत प्रताप सिंह को ग्राम वेलदरा, जिला मैहर से पकड़ा गया।

जांच में पता चला कि मनोज ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड को बंद करने के बहाने उसका कार्ड ले लिया। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा दिया। फिर क्रेडिट कार्ड से 10,23,000 रुपए निकाल लिए।

पुलिस ने इस मामले में धारा 316(5) और 318(4) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई थी।

Hot this week

भोपाल: एमपी नगर के प्रसिद्ध ‘मिलन स्वीट’ पर इनकम टैक्स का छापा, टैक्स चोरी की आशंका

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर स्थित मशहूर...

अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित

​इंदौर। पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता और अपराधियों से सांठगांठ...

सूखी सेवनिया बायपास पर हादसा: कंटेनर से टकराया पार्सल वाहन, चालक की मौत

​भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया बायपास पर रविवार तड़के...

एमपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आज से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य...

Topics

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीनों दरिंदों को दबोचा

​ग्वालियर (डबरा)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img