Wednesday, March 18, 2026
33.1 C
Bhopal

ADG राजाबाबू सिंह को धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह को अज्ञात युवकों द्वारा धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ADG ने डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गलत पते को लेकर हुआ था विवाद

​शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मरकाम के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से नितेश चौरसिया और रुद्राक्ष यादव को पकड़ा गया है। दोनों भोपाल के ही रहने वाले हैं और प्राइवेट जॉब करते हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गलत पते पर पहुंच गए थे और इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस उनके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।

धार्मिक प्रयोगों से तो नहीं जुड़ा मामला?

​हैरानी की बात यह है कि एडीजी राजाबाबू सिंह हाल ही में अपने कुछ फैसलों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने:

  • ​मदरसों में कुरआन के साथ गीता पढ़ाने की सलाह दी थी।
  • ​पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में ‘दक्षिणामूर्ति स्तोत्र’ से दिन की शुरुआत करने का निर्देश दिया था।

​प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि कहीं इन वैचारिक प्रयोगों से नाराज होकर तो यह वारदात नहीं की गई? पुलिस अब इस पहलू पर भी बारीकी से जांच कर रही है कि क्या आरोपियों का इरादा सिर्फ विवाद था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

Hot this week

धोखेबाज पति की करतूत: युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

​ग्वालियर। शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक...

कार से ऑयल गिरने का झांसा देकर महिला का बैग उड़ाया

​इंदौर (अन्नपूर्णा): शहर में 'ठक-ठक' और 'ऑयल लीक' गिरोह...

भाई से विवाद के बाद युवक ने कोकता डैम पर लगाई फांसी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 35 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

Topics

गैस किल्लत पर कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, दुकानदारों को बांटा कोयला

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में घरेलू और...

उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने विधायक पटवा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img