Tuesday, February 24, 2026
19 C
Bhopal

2020 से 2024 तक दो दर्जन महिलाएं मादक पदार्थ तस्करी में पकड़ाई, क्राइम ब्रांच ने जारी की सूची

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान |

मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है | जिसके बाद क्राइम ब्रांच भोपाल ने बुधवार को महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है | आपको बता दें कि महिलाओं द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी भोपाल में बड़े स्तर पर की जा रही है | वही अभियान के दूसरे दिन मादक पदार्थ और नशे के व्यापार करने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने रौद्र रूप अपनाया है | गौरतलब है कि 2020 से 2024 तक क्राइम ब्रांच ने दो दर्जन मादक पदार्थ बेचने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है | मामले में हैरानी की बात यह है कि महिलाओं का इस नशे के कारोबार में पांव जमाना यह काफी चिंताजनक है | महिलाओं द्वारा का मादक पदार्थ की तस्करी करने पर एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 2020 से 2024 तक पकड़ी गई दो दर्जन महिलाओं में भोपाल के साथ-साथ अलग प्रदेशों की मादक पदार्थ की तस्करी करने में शामिल रही हैं | इसके साथ ही चौहान ने बताया यह महिलाएं चैन बनाकर काम करती हैं | ज्यादातर महिला तस्कर बाहर से मादक पदार्थ लाकर महानगर इंदौर भोपाल जैसे शहरों में खापने की फराक में रहती हैं | इनमें कई महिलाएं पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं |

कई महिलाओं के पति भी है तस्कर

क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई दो दर्जन महिलाओं में कई महिलाओं के पति भी मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल है | इसके बाद महिलाएं भी उनको देखकर इस नशे के कारोबार में उतर गई | आपको जानकर हैरानी होगी पुरानी भोपाल से लेकर नए भोपाल तक इन तस्करों ने पैर पसार कर रखे हैं | कई बार जेल जा चुकी इन तस्करों ने जेल से छूटने के बाद फिर से मादक पदार्थ की तस्करी शुरू कर देती हैं |

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img