Tuesday, March 10, 2026
30.3 C
Bhopal

इंदौर में शूटिंग कोच पर दो और एफआईआर

इंदौर में रेप और अश्लील हरकतें करने के आरोपी ड्रीम ओलिपिंक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं। अन्नपूर्णा थाने में एक महिला वकील ने रेप और दूसरी महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। दोनों गुरुवार को थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

पहली पीड़िता पेशे से वकील है और एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। दूसरी शिकायतकर्ता आदिवासी है। वह मोहसिन की शूटिंग एकेडमी में नौकरी करती थी।

पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर रेप, धमकी देने और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज किया है, वहीं दूसरी महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ और जातिगत टिप्पणी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

धमकी देकर किया रेप, बदनामी का डर दिखाया

महिला वकील ने बताया कि वह सुदामा नगर की रहने वाली है। फरवरी 2021 में शूटिंग सीखने के लिए ड्रीम ओलिपिंक एकेडमी पहुंची थी। कोच मोहसिन खान कोचिंग के नीचे वाले फ्लैट में रहता था।

जुलाई 2022 में एक दिन मोहसिन ने उसे कॉल कर फ्लैट में बुलाया। कहा कि एक प्रतियोगिता के लिए जरूरी बात करनी है। फ्लैट के भीतर मोहसिन ने उसे गले लगा लिया। विरोध करने पर धमकाया, ‘चुप रहो। जैसा मैं कहूं, वैसा करो। यहां कोई नहीं आने वाला है।’

इसके बाद जबरन उसके साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता रोने लगी तो आरोपी ने धमकी दी, ‘अगर किसी को बताया तो बदनामी तुम्हारी होगी। तुमसे शादी कौन करेगा?’

शादी के बाद ब्लैकमेल किया, पति को बताने की धमकी दी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डर के चलते वह चुप रही। इसी का फायदा उठाकर दिसंबर 2023 तक मोहसिन ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

इसी दौरान पीड़िता की शादी हो गई और अप्रैल 2024 में वह इंदौर से बाहर चली गई। शादी के दो माह बाद मोहसिन का कॉल आया। उसने पूछा कि वह शूटिंग प्रैक्टिस करने रेंज पर क्यों नहीं आ रही है? पीड़िता ने जब मना किया तो उसने धमकी दी, ‘अगर नहीं आई तो तेरे पति को सब कुछ बता दूंगा।’

बाद में जब पति की नौकरी इंदौर में लगी, तो पीड़िता भी लौट आई और अन्नपूर्णा इलाके में रहने लगी। मोहसिन ने दोबारा दबाव बनाना शुरू किया। कई बार एकेडमी बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

अनजान नंबर से कॉल किया, फ्लैट में बुलाकर रेप किया अगस्त 2024 में पीड़िता अपने ससुराल चली गई, लेकिन अप्रैल 2025 में मामा की बेटी की शादी के चलते वापस इंदौर आना हुआ। इसी दौरान मई 2025 में एक अनजान नंबर से कॉल आया, जो मोहसिन का था। उसने पूछा कि वह कहां है? फिर धमकी दी, ‘अगर नहीं आई तो अच्छा नहीं होगा।’

मोहसिन ने फ्लैट पर बुलाकर रेप किया और कहा, ‘जब भी बुलाऊं, आना पड़ेगा। नहीं तो वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा।’ उसने पीड़िता को जबरन नॉनवेज खिलाया और हाथ में बंधा कलावा भी उतरवा दिया।

जब मीडिया में मोहसिन की हरकतों की खबरें आईं तो पीड़िता ने साहस जुटाकर पिता को सबकुछ बताया। फिर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

आदिवासी महिला ने की छेड़छाड़ की शिकायत दूसरी पीड़िता आदिवासी समाज से है। उसका एक बेटा भी है। वह एकेडमी में काम करने के लिए आई थी। शूटिंग एकेडमी तीसरी मंजिल पर है और मोहसिन का फ्लैट दूसरी मंजिल पर। महिला ने बताया कि मोहसिन उसे बार-बार फ्लैट में ही बुलाकर बैठाता था। जब वह क्लास में जाने की बात कहती तो बोलता, ‘ऊपर बच्चे नहीं हैं, नीचे ही बैठो।’

16 मई 2024 को उसने महिला को फ्लैट में बैठाकर अश्लील बातें कीं। उसके पैरों को छूते हुए हरकतें करने लगा। घबराकर महिला ऊपर चली गई। लेकिन मोहसिन ने दबाव बनाते हुए कहा कि नीचे ही बैठना होगा। पीड़िता ने कहा कि वह सिर्फ काम करने आती है।

लड़कियों से डबल मीनिंग बातें करता था मोहसिन महिला ने आरोप लगाया कि मोहसिन अन्य लड़कियों से भी डबल मीनिंग बातें करता था। उनके जाति-समाज को लेकर अपशब्द कहता था।

तंग आकर महिला ने जुलाई 2024 में नौकरी छोड़ दी। जब सैलरी मांगी तो मोहसिन ने जातिसूचक गालियां दीं और धमकाया। बाद में ₹10,000 ऑनलाइन भेजकर मामला खत्म करने की कोशिश की।

जब महिला को पता चला कि मोहसिन के खिलाफ पुलिस कंपलेंट हुई है, तो उसने भी अपने भाई को पूरी जानकारी दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...

बाग उमराव दूल्हा में भीषण आग, 10 KM दूर से दिखा धुआं

​भोपाल। शहर के पुराने इलाके बाग उमराव दूल्हा में...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...

बाग उमराव दूल्हा में भीषण आग, 10 KM दूर से दिखा धुआं

​भोपाल। शहर के पुराने इलाके बाग उमराव दूल्हा में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img