Monday, February 23, 2026
19 C
Bhopal

रेलवे स्टेशन के बाहर भांजे के सामने मामा का मर्डर

जबलपुर में नाबालिग भांजे के सामने मामा की हत्या कर दी गई। शनिवार शाम दोनों रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से बाहर निकलकर चाय – नाश्ता करने जा रहे थे, तभी दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने 28 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामा – भांजे को जबलपुर रेलवे स्टेशन से बांदा (उत्तर प्रदेश) के लिए ट्रेन पकड़ना थी।

चंद्रभान रैदास यूपी के बांदा जिले के रहने वाले थे। गुजरात में एक साड़ी फैक्ट्री में काम करते थे। वहां से वे जबलपुर आए, यहां से दूसरी ट्रेन से बांदा जाना था। शाम 6 बजे की महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन थी।

15 साल के भांजे को भूख लगी, तो उसने मामा से बोला कि बाहर चलकर कुछ नाश्ता कर लेते हैं। इसके बाद दोनों प्लेटफार्म नंबर 6 से बाहर निकलकर होटल जाने लगे। रास्ते में हमलावरों ने नाबालिग से शराब के लिए पैसों की डिमांड की। चंद्रभान ने विरोध जताया तो उससे मारपीट शुरू कर दी। एक हमलावर ने गले में चाकू मार दिया।

घायल हालत में उन्हें जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

3 महीने पहले गुजरात मामा के पास गया था आशु आशु आर्या 3 महीने पहले मामा के पास गुजरात घूमने के लिए पहुंचा था। उसने बताया कि गुजरात से हम जबलपुर आए, यहां से ट्रेन बदलना थी। बांदा जाने वाली ट्रेन लेट थी। हमलावरों को पैसे नहीं दिए तो उन्होंने उसे भी चाकू मारा। हमले में मामा की डेथ हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी का कहना है…

विवाद क्यों और किस वजह से हुआ है? इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि आखिरकार राजस्थान से उत्तरप्रदेश जा रहे युवक की हत्या क्यों की गई है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img