
भोपाल। DGP कैलाश मकवाणा की सरपरस्ती में आज पुलिस ऑफिसर्स मेस में ‘नया साल मिलन समारोह-2026’ का एहतमाम किया गया। इस प्रोग्राम में मुख्तलिफ अखबारों, न्यूज चैनलों और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों, आला पुलिस अफसरों और जनसंपर्क विभाग के जिम्मेदारान ने शिरकत की। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने तमाम मेहमानों से मुलाकात कर उन्हें नए साल की मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर उन्होंने सहाफियों के साथ ‘वन-टू-वन’ राब्ता किया, जिसमें पुलिस और मीडिया के दरमियान बेहतर तालमेल, खबरों के लेनदेन और अवामी मफात से जुड़े मसलों पर खुशगवार माहौल में तबादला-ए-खयाल किया गया। आपसी एतमाद , पारदर्शिता और मुस्बत तआवुन को और ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस समारोह का असल मकसद पुलिस और सहाफत के रिश्तों को संवारना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।





