Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में अनोखा प्रदर्शन

भोपाल के ऐशबाग इलाके की जर्जर सड़क को लेकर बुधवार को लोगों ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 फीट चौड़े और 12 फीट लंबे गहरे गड्‌ढे पर केक काटा। साथ ही ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’…भी गाया। उनका कहना था कि 10 साल से सड़क जर्जर है, लेकिन इसकी कोई सुध नहीं रहा। बारिश में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। पैदल गुजरना तक मुश्किल है।

लोगों के साथ कांग्रेसियों ने भी प्रदर्शन किया। इस इलाके और आसपास के क्षेत्र में ही करीब डेढ़ लाख आबादी रहती है। हजारों लोग सड़क से गुजरते हैं। ऐशबाग थाना और अंतरराष्ट्रीय ऐशबाग स्टेडियम भी यही पर है। पिछले दस साल से सड़क जर्जर है, लेकिन बारिश में हालत बिगड़ गई है। पूरी सड़क ही गड्‌ढों में गायब हो गई है। इसके चलते बुधवार प्रदर्शन किया गया।

केक काटा, आतिशबाजी की और ढोल भी बजाए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने केक काटा, आतिशबाजी और जमकर ढोल बजाए। ऐशबाग रहवासियों के साथ कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि गड्ढों के दस वर्ष पूर्ण हो जाने पर उस पर केक काटा। ढोल-नगाड़े बजाकर विरोध दर्ज किया।

भोपाल में सड़कों की हालत जर्जर कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा कि भोपाल की सड़कों की हालत बहुत दयनीय हो रही है। ऐसा कोई गली-मोहल्ला या रोड नहीं हैं, जहां गड्ढे, जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो। आम जनता सड़कों पर गिरते पड़ते हुए सरकार को कोसते हुए रेंग रही है। करोड़ों रुपए खर्च करने बाद भी शहर की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जनता का पैसा भारी भ्रष्टाचार के चलते जिम्मेदारों की जेब में जा रहा है।

प्रदर्शन में अनस उर रहमान, दीपक दीवान, मोहम्मद फहीम, तारिक अली, अमित खत्री, विजेंद्र शुक्ला, मुकेश पंथी, फहीम बख्श, अमजद लाला, दर्शन कोरी, सैफ अनस, शमशेर खान, अनीस शर्मा और मोहन रूड़ेले आदि मौजूद थे।

Hot this week

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

Topics

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img