UPटॉप-न्यूज़

उत्तरप्रदेश में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी…40 डूबे

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को हादसा हो गया है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। मरने वालों में 8 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मदद पहुंचाई। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर स्पीड से चल रहा था। कंट्रोल खोने से ट्रैक्टर सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरा। सभी लोग माघी पूर्णिमा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कासगंज स्थित कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के पास हादसा हो गया।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। डीएम ने बताया कि हादसे में 15 की मौत हो चुकी है। इनमें 7 मासूम बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770