आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

विदिशा में अबतक 59.52 प्रतिशत वोटिंग, 92 ग्राम पंचायतों के 240 पोलिंग बूथ पर डाले जा रहे वोट

करीब 7 साल के अंतराल के बाद मप्र में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। जिले के विदिशा ब्लॉक में पंचायत चुनाव का मतदान शुरू हो गया है। विदिशा जनपद पंचायत के अंतर्गत कुल एक लाख 18 हजार 231 मतदाता अपने मतों का प्रयोग 240 मतदान केन्द्रों पर करेंगे। इनमें 62035 पुरुष, 56194 महिला एवं अन्य दो शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

1 बजे तक 59.52 प्रतिशत मतदान

विदिशा में 1 बजे तक 59.52 प्रतिशत मतदान हो चुका है। अभी तक 36418 पुरुषों और 33448 महिलाओं ने वोट दिया है।

विदिशा जनपद में कुल 1347 पंच वार्ड, 92 पंचायतों हेतु सरपंच तो वहीं 25 जनपद वार्ड एवं जिला पंचायत के तीन वार्डों हेतु मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी। कुल 240 वार्डों में 177 सामान्य, 56 संवेदनशील तथा सात अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र शामिल हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770