Saturday, April 11, 2026
34 C
Bhopal

बांग्लादेश में हिंसा, शेख हसीना ने PM आवास छोड़ा

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन अब सोमवार को और तेज हो गया है। हजारों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रधानमंत्री आवास घुस चुके हैं। इस बीच PM हसीना के प्रधानमंत्री आवास छोड़ने के दावे किए जा रहे हैं।

न्यूज एजेंसी AFP ने सूत्रों के हवाले बताया है कि प्रधानमंत्री ढाका पैलेस को छोड़कर किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गई हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पीएम हसीना और उनकी बहन रेहाना ने देश छोड़ दिया है और मिलिट्री हैलिकॉप्टर से भारत पहुंच गई हैं।

बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो की मुताबिक कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं। इसमें 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने तंगेल और ढाका में अहम हाइवे पर कब्जा कर लिया है। रिपोट्स में दावा किया गया है कि करीब 4 लाख लोग हसीना सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं।

बांग्लादेश में कर्फ्यू लागू, 3500 से ज्यादा कपड़ा फैक्ट्रियां बंद

सरकार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए देशभर में कर्फ्यू लगा दिया है। 3 दिनों की छुट्टियां कर दी गई हैं।ट्रेनें अगले आदेश तक रोक दी गई हैं। 3500 से ज्यादा कपड़ा फैक्ट्रियों में भी ताला लग गया है।

कोर्ट भी बंद कर दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि बंदी के दौरान बहुत जरूरी मामलों में ही सुनवाई की जाएगी। इसके लिए चीफ जस्टिस इमरजेंसी बेंच का गठन करेंगे।

सोमवार सुबह 11 बजे देश में इंटरनेट पूरी तरह बंद कर दिया गया था, लेकिन 3 घंटे बाद इसे फिर से चालू कर दिया गया।

Hot this week

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img